Uttarakhand News: देहरादून जिले में अवैध निर्माण और अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। प्रशासन की टीम ने आज विधोली के मैगी प्वाइंट में अवैध रूप से बने ढाबे और अस्थाई निर्माण ध्वस्त किए। इस दौरान कुल 35 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।
दरअसल, जिलाधिकारी सोनिका ने अवैध निर्माण और अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उन पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने तहसील विकासनगर के अंतर्गत ग्राम विधोली के मैगी प्वाइंट स्थल पर कार्यवाही की गई। इस दौरान अवैध रूप से निर्मित ढाबे एवं अस्थाई निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, अवैध खनन और परिवहन व अवैध अतिक्रमण पर नियमित निगरानी बनाए रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, किसी तरह की शिकायत क्षेत्र में नहीं आनी चाहिए, इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें।
More Stories
उत्तरकाशी के ओडगांव में अनियमितताओं की खबरों का मंत्री गणेश जोशी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश
भाजपा नेता धर्मवीर सिंह गुसाईं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के सदस्य
ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त करने हेतु ग्राम्य विकास विभाग की अनूठी पहल, ‘गुल्लक’ कार्यक्रम का किया आयोजन