देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के दरोगा का आज सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन पर एसएसपी समेत पुलिसकर्मियों ने शोक व्यक्त किया है। दिवंगत विजय बल्लभ वर्तमान में जनपद देहरादून में नियुक्त थे।
देहरादून पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, अत्यन्त दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि, जनपद देहरादून में नियुक्त उ0नि0 (वि0श्रे0) विजय बल्लभ का आज सुबह हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। दिवंगत विजय बल्लभ के आकस्मिक निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। एसएसपी ने दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।
देहरादून पुलिस ने बताया कि, अपने सौम्य व शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले विजय वल्लभ अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील और पूर्ण रूप से समर्पित थे। संपूर्ण देहरादून पुलिस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।
More Stories
उत्तरकाशी के ओडगांव में अनियमितताओं की खबरों का मंत्री गणेश जोशी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश
भाजपा नेता धर्मवीर सिंह गुसाईं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के सदस्य
ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त करने हेतु ग्राम्य विकास विभाग की अनूठी पहल, ‘गुल्लक’ कार्यक्रम का किया आयोजन