देहरादून : उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा (चंपावत) में हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विषयों में भी अब स्नातकोत्तर स्तर पर कक्षाएं संचालित हो सकेंगी। राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा (चंपावत) में स्नातकोत्तर स्तर पर उक्त विषयों में पढ़ाई शुरू किए जाने की मांग स्थानीय स्तर पर युवाओं द्वारा की जा रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह मामला संज्ञान में आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया था। इसी कड़ी में अब उच्च शिक्षा विभाग ने हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर स्तर पर कक्षायें प्रारंभ करने को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।

More Stories
उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित