गोपेश्वर(चमोली)। सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने के उदेशय से संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरूवार को थराली के हरिनगर, नारायणबगड के कफारतीर व लोदला, देवाल के नलधूरा व मोपाटा, पेाखरी के चन्द्रशिला व जौरासी में शिविर आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजना का लाभ दिया गया। साथ ही पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर योजना से जोडा गया।
दशोली के सेमडुंग्रा में प्रतिभाग करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में प्रतिभाग कर योजनाओं का लाभ लेने का अनुरोध किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण व टीवी की जांच कर 175 लोगों को दवाईयां वितरित की गयी। वहीं इस दौरान उज्ज्वला के 11, केसीसी के 17, पीएम किसान के 4 आवेदन तथा 24 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आगामी 16 दिसम्बर को तोप, किमोली, नौसरीबरमोली, सूना, दिग्वाड, चोपता, तुनेडा, कण्डवालगांव, छेकुडा, मेलमेडा, रेनपलवारा, आली, काण्डई, सेलडुग्रा, ल्वाह, लंगसी, ल्यारीथेना, कोठा, कुनीग्वाड, ऐरोली, कफलोडी, सुतोल व पेरी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।


More Stories
काशीपुर चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण, 112 प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितता मिलने पर दो का कटा चालान