देहरादून : जनपद देहरादून के हनोल क्षेत्र चात्रा के पास खाई में दिखाई दिया शव , SDRF ने किया बरामद। आज 15 दिसम्बर 2023 को थाना त्यूनी से SDRF टीम को सूचित किया गया कि हनोल क्षेत्र चात्रा के पास खाई में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम आरक्षी दिनेश चौहान के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव तक पहुंच बनाई। उक्त व्यक्ति का शव लगभग 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था जिसे SDRF टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुए खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त