हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में जल जीवन मिशन की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी को बैठक में अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम राजेश गुप्ता ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जल जीवन मिशन की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य को पूर्ण करने के सम्बन्ध में जो लक्ष्य दिया गया है, उसको निर्धारित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा जल जीवन मिशन के तहत जो भी स्कीम पूरी हो रही है, उनका हर घर नल से जल महोत्सव आयोजित करके सार्टीफिकेशन करवाना भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता पीआईयू(अमृत) सीपीएस गंगवार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत एसएस उस्मान अधिशासी अभियन्ता नलकूप सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।



More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम