टिहरी : पर्यटन के क्षेत्र में जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत धनोल्टी एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जहां बारामास पर्यटकों का आवागमन रहता है। जिला प्रशासन द्वारा धनोल्टी के सौदर्यीकरण हेतु धनोल्टी बाजार में फसाड कार्य कराया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत धनोल्टी बाजार की दुकानों में एकरूपता लाने के लिए एपण कला के डिस्पले बोर्ड तथा शटर पेंट आदि का कार्य करवाया जा रहा है, जिसका कार्य गतिमान है, जो 30 दिसम्बर, 2023 तक पूर्ण हो जायेगा। इस कार्य के पश्चात् धनोल्टी बाजार को नया रूप मिलेगा तथा व्यापारियों एवं पर्यटकों को भी सुविधा होगी। दूसरे चरण में बेहतर स्ट्रीट लाइट्स, वॉल पेंटिंग तथा अन्य सौन्दर्यीकरण के कार्य किये जायेंगे।



More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त