कोटद्वार । नगरनिगम कोटद्वार के लोकमणिपुर इलाके में एक दुकान में शॉट सर्किट से लगी आग में तीस वर्षीय महिला बुरी तरह झुलस गई । जिस समय दुकान में आग लगी उस समय महिला अपनी दुकान में काम कर रही थी । जिस कारण महिला भी आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई । स्थानीय नागरिकों ने बमुश्किल महिला को आग की चपेट से बाहर निकाला और राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार ले गए । जहां पर चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है । चिकित्सकों के अनुसार महिला का शरीर 80 फीसदी जल चुका है।

More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र