कोटद्वार : वन निगम के लकड़ी पड़ाव कार्यालय में तैनात एक वन निगम कर्मी का शव डिग्री कॉलेज के निकट जंगल में बने हाथी के तालाब में मिला है। कोटद्वार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि वन निगम के लकड़ी पड़ाव कार्यालय में तैनात लोअर कालाबड़ निवासी गोपाल सिंह रावत का शव डिग्री कॉलेज कोटद्वार के निकट बने हाथी के तालाब के पास मिला है। वन विभाग की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेस अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। मृतक के परिजनों के मुताबिक गोपाल सिंह रावत कल सुबह से घर से गायब थे।

More Stories
मुंबई में 1,745 करोड़ की कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
कोटद्वार : छात्राओं को दी गई सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता की जानकारी
राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई