कोटद्वार। सेवानिवृत्त वन अधिकारी व कर्मचारी कल्याण समिति ने सरकार से कोरोना काल का महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की है। इस संबध में पनियाली स्थित अरण्य सभागार में समिति की हुई बैठक में अध्यक्ष आरपी पंत ने कहा कि पत्राचार के बाद भी अभी तक सरकार ने कोरोना काल के दौरान रोका गया 18 माह का महंगाई भत्ता जारी नहीं किया है। इस कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से गोल्डन कार्ड का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही गई। बैठक में कोषाध्यक्ष सुरेश मधवाल ने वर्ष 2022-23 का आय व्यय का ब्यौरा भी रखा गया। बैठक में अनिल कुकरेती, धनीराम, रामकृष्ण बुड़ाकोटी, गणेश डोभाल, दिनेश घिल्डियाल, एआर खान, केसी राम निराला और नत्थू सिंह अधिकारी आदि शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड में ग्रासरूट मॉडल से ग्रामीण आपदा एवं स्वास्थ्य तैयारियों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोरों की सांकेतिक हड़ताल
बदरीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, बोले- पुष्कर मास में चारधाम यात्रा परम सौभाग्य