पिथौरागढ़ : जनपद पिथौरागढ़ के पलेठा क्षेत्र के पास वाहन हुआ गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये शव बरामद। आज 20 दिसम्बर 2023 को जिला नियन्त्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पलेठा क्षेत्र के पास एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी सुनील चन्द के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक वाहन (UK05 E 1903) अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर उक्त शवो तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतको का विवरण
- रोबिन कापड़ीवास पुत्र हरीश कापड़ी उम्र 28 वर्ष, निवासी – ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़
- हरीश कापड़ी पुत्र केदारनाथ दत्त कापड़ी उम्र 48 वर्ष, निवासी – ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़
- रोहित उम्र 25 वर्ष, निवासी :- पिथौरागढ़


More Stories
उत्तराखंड में ग्रासरूट मॉडल से ग्रामीण आपदा एवं स्वास्थ्य तैयारियों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोरों की सांकेतिक हड़ताल
बदरीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, बोले- पुष्कर मास में चारधाम यात्रा परम सौभाग्य