गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी के किरूली गांव में आयोजित दस दिवसीय पांडव लीला का रविवार को ब्रह्म भोज और प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया है। शनिवार को पांडव अलकनंदा में स्नान करने के बाद किरूली गांव पहुंचे और रातभर रविवार सुबह तीन बजे तक पांडव चौक पर पांडव नृत्य का आयोजन हुआ और पांडवो के अस्त्र शस्त्र को बाण कंडी में डालकर पांडव आयोजन का समापन हो गया। पांडव नृत्य के समापन के अवसर पर ध्याणियां भावुक हुई और फफककर रो पडी। पांडवों नें ग्रामीणों और ध्याणियों को पांडवणी के गीतों के संग आशीष वचन दिया। इस अवसर पर दर्शन सिंह फरस्वाण, जमन सिंह फरस्वाण, मदन सिंह नेगी, अब्बल सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह चौहान, सब्बल सिंह फरस्वाण, शिशुपाल सिंह झिंक्वाण, शिशुपाल सिंह फरस्वाण, अजय फरस्वाण, राजेन्द्र सिंह फरस्वाण, सुजान सिंह फरस्वाण, कलम सिंह बिष्ट, रघुनाथ सिंह फरस्वाण, सुरेन्द्र सिंह झिंक्वाण, बलवंत सिंह कंडारी, पपेन्द्र सिंह कंडारी, ताजबर बिष्ट आदि मौजूद थे।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान