कोटद्वार : श्री गुरू राम राय पैरामेडिकल कॉलेज में शहीद राइफलमैन गौतम कुमार एवं बीरेंद्र सिंह को दी गई श्रद्धांजलि। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कोटद्वार शिवपुर निवासी राइफलमैन गौतम कुमार एवं कर्णप्रयाग के बीरेंद्र सिंह को श्री गुरू राम राय पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रो ने नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने शहीद गौतम कुमार और बीरेंद्र सिंह अमर रहे के नारे लगाए। प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड के सपूतों ने अपना सदैव सर्वोच्च बलिदान देकर मिशाल पेश की है, ऐसे वीर सपूतों को देश हमेशा याद रखेगा।


More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र