कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार को महर्षि कण्व संस्कृति कला दुर्गापुरी ने रामलीला में आमंत्रित किया जिसमें बुधवार को समिति के बहुत से सदस्य सम्मिलित हुए । पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने दुर्गापुरी रामलीला में उपस्थित सभी दर्शक दीर्घा को आवाह्न करते हुए कहा कि समय आ चुका है कि हमें कोटद्वार के सुंदर भविष्य के लिए एक जुट होकर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति का सहयोग करना होगा क्योंकि यह समिति एक गैर राजनीतिक संस्था है जिसका उद्देश्य संघर्ष, सेवा और सहायता है। इस अवसर पर सतीश जोशी, बलबीर सिंह, भारत सिंह नेगी, गोपाल, प्रेम सिंह, मधुसूदन, सैन सिंह, अनसुया प्रसाद सेमवाल, राजेंद्र सिंह आदि सम्मालित हुए।

More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र