कोटद्वार। देश की सुरक्षा करते हुए दुश्मनों और आतंकवादियों के साथ संघर्ष में अपना बलिदान देकर माता पिता, अपने राज्य और शहर सहित सेना को गौरवान्वित करने वाले कोटद्वार निवासी सेना के जवान शहीद गौतम के नाम पर आमपडाव से राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार को जाने वाले सड़क मार्ग का नाम शहीद गौतम करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। किसान कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पूर्व निकाय सभासद के संस्थापक एवं अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान ने राजौरी पुंछ में आंतकवादी हमले में शहीद गौतम सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मांग की है कि कोटद्वार के आमपडाव से राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार जाने वाले सड़क मार्ग का नाम शहीद बलिदानी गौतम के नाम पर किया जाना चाहिए। इसके अलावा कोटद्वार के राजकीय स्टेडियम के प्रमुख द्वार पर एक दिशा में शहीद मनदीप और दूसरी दिशा में शहीद गौतम की प्रतिमा लगाई जाए जो स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने और खेलने वाले खिलाड़ियों को देशभक्ति के लिए प्रेरणास्रोत बन सके ।

More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार