कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने जनपद में मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के साथ ही अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं । जिसके क्रम में थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में थाना थलीसैण पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान नशा सप्लायर ग्राम तऊ थाना थलीसैंण निवासी जयपाल सिंह भण्डारी पुत्र जीतसिंह एवं बालम सिंह पुत्र स्व. मूर्ति सिंह को सौंपखाल तिराहा, रसिया महादेव के पास से 53.975 गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना थलीसैण में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद गांजे की कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है।

More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार