देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जनपद के समस्त देशी/विदेशी मदिरा की दुकान एवं कैन्टीन आदि के सभी अनुज्ञापियों को अपने अनुज्ञापनों को पूर्णतया बन्द रखने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों/थानाध्यक्षों को अपने-2 क्षेत्रों में आदेशों का अनुपालन करवाने सहित जिला आबकारी अधिकारी को जनपद में आदेश का प्रभावी अनुपालन कराने के साथ ही समस्त आबकारी निरीक्षकों को अपने-2 क्षेत्रान्तर्गत सभी आबकारी अनुज्ञापनों को 26 जनवरी को पूर्णतया बन्द (सील) रखने के निर्देश दिए।

More Stories
REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान