चमोली : अयोध्या में रामलला के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को लेकर जनपद चमोली में पालिका व पंचायतों के साथ सामाजिक संगठनों ने मंदिरों वृहद साफ सफाई के साथ कलश यात्रा और राम भजन किए। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के तत्वाधान में मंगलवार को महिलाओं एवं सामाजिक संगठनों ने गोपेश्वर बस स्टेशन से गोपीनाथ मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। स्थानीय महिलाओं की ओर से मंदिर परिसर में राम संकीर्तन का आयोजन भी किया गया। गोपेश्वर नगर पालिका परिषद की ओर से प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
जोशीमठ में स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत मंगलवार को नगर के बड़ागॉंव स्थित हनुमान शिला के आसपास साफ सफाई की गई। वही लोअर बाजार नृसिंह मंदिर में अखंड रामायण का पाठ जारी है। गौचर में रावल देवता मंदिर, नंदप्रयाग में वार्ड नंबर दो के शिवालय, पीपलकोटी में नंदा मंदिर, कर्णप्रयाग में उमा देवी, कर्ण व शिव मंदिर के साथ ही जयानंद भारती पार्क, पोखरी में गुनियाल के शिव मंदिर, थराली के सिमलसैंण स्थित नृसिंह मंदिर में जन सहभागिता से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए।








More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश