बिजनोर : यूपी के जिला बिजनौर और मुरादाबाद की दो लड़कियों को आपस में प्यार का ऐसा भूत चढ़ा की अब पुलिस और परिवार को भी उनके आगे झुकना पड़ा। दरअसल काजल और प्रीति ने दो महीने पहले काशीपुर के एक मंदिर भी में शादी कर ली थी। बिजनौर के स्योहारा के एक गांव निवासी प्रीति (20) और मुरादाबाद क्षेत्र की रहने वाली काजल (19) पिछले डेढ़ वर्ष से एक साथ रह रहीं थीं। ये दोनों युवतियां काशीपुर के एक मटर प्लांट में नौकरी करतीं थीं। दोस्ती से शुरु हुई मोहब्बत शादी की दहलीज को कब पार कर गई किसी के भी परिजनों का भनक तक नहीं लगी।
दोनों पति पत्नी के रूप में एक दूसरे को तन मन से स्वीकार कर परिजनों के विरोध करने पर न्यायालय चले गए थे। न्यायालय बिजनौर ने दोनों को उनके निर्णय पर ही छोड़ दिया। जो अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकतीं हैं। इसके बाद काजल के परिजन दोनों को लेकर मुरादाबाद अपने घर चले गए। काजल पति के रूप में जबकि प्रीति पत्नी बनकर रहने लगी है। बीते शुक्रवार को फोन पर काजल ने बताया कि दोनों के बीच लगाव हुआ था। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में शादी कर ली। अब दोनों घर पर ही हैं। पूरी जिंदगी दोनों संग रहकर ही जीवन बिताएंगे।

More Stories
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत