कोटद्वार । भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री कंचन ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का जीवन सादगी पूर्ण है और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने खंडूरी के दीर्घायु की कामना करते हुए सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन को यादगार बनाया। इस दौरान सरिता गौड, पार्षद नंदनी शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष सुमन सिंह, पूजा सिंह सुमन, साहनी, महानगर महामंत्री अनिता मल्होत्रा, विनोद खण्डूड़ी, अनुरोध पंवार, सार्थक कुमार, मुकेश तिवाड़ी विपुल जोशी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

More Stories
तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर