उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है। बता दे कि केलाखेड़ा थाने में तैनात एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। मामला उधम सिंह नगर के केलाखेड़ा थाने का है जहां तैनात दरोगा मोहन बोरा को विजलेंस टीम ने गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार 4000 की रिश्वत लेते हुए दारोगा को गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि दारोगा ने फरियादी से रिश्वत मांगी थी। हल्द्वानी से पहुंची विजलेंस की टीम ने मोहन बोरा को गिरफ्तार किया इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

More Stories
राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार