कोटद्वार : राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के छात्र आर्यन और टीसीजी पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता का 73वें जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। बास्केटबॉल एसोसिएशन पौड़ी सचिव विष्णु चमोली ने बताया कि बीते 28 से 30 नवंबर को हरिद्वार में आयोजित हुई राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में आर्यन और हर्षिता ने पौड़ी जिले का प्रतिनिधित्व किया था, जिसके आधार पर उनका राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। और अब 4 से 11 फरवरी तक ओडिशा में होने वाले 73वें जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में दोनो छात्र प्रदेश की टीम से खेलेंगे। साथ ही बताया की आर्यन और हर्षिता निरंतर विभिन्न राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते आ रहे हैं, आर्यन पहले भी सब जूनियर कैटेगरी में उत्तराखंड की टीम से खेल चुके हैं। जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में आर्यन और हर्षिता का चयन होने के बाद कॉलेज अथवा स्कूल प्रशासन,संगठन और परिजनों में खुशी का माहौल है।


More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त