गुप्तकाशी/ रूद्रप्रयाग : श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अथक प्रयासों से दानीदाता के सहयोग से मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य सतत आगे बढ़ रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देशन में पहले चरण में तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर की छतरी के जीर्णोद्धार का कार्य बीते वर्ष सफलता पूर्वक संपन्न हो गया इसी क्रम मे अति प्राचीन श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी मंदिर की जीर्ण- शीर्ण छतरी के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि शुक्रवार को भगवान विश्वनाथ मंदिर की छतरी के जीर्णोद्धार कार्य हेतु शीर्ष कलश को हक- हकूक धारियों की उपस्थिति में उतार कर मंदिर के अंदर सुरक्षित रख दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के दानीदाता दिनेश कानोड़िया के सहयोग से जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती तथा मंदिर समिति अधिकारियो- कर्मचारियों की उपस्थिति में हक -हकूकधारियों ने विधिविधान पूजा- अर्चना तथा भगवान विश्वनाथ के आह्वान के बाद मंदिर का कलश उतारा तथा। कलश को मंदिर के अंदर विराजमान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, ग्राम प्रधान प्रेम सिंह नेगी, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, दरबान सिंह,अरविंद धर्म्वाण, बलवंत धर्म्वाण, दीपांशु धर्म्वाण, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, आनंद तिवारी, महावीर तिवारी, विक्रम रावत, नवीन देवशाली, विपिन कुमार, नागेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।



More Stories
वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील