कोटद्वार । ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता विकास के लिए संचालित रुरल इंटरप्राइजेज एक्सलेरेशन प्रोजेक्ट (रीप) के तहत चयनित लाभार्थियों को दुगड्डा ब्लाक प्रमुख रूचि कैत्यूंरा व बीडीओ जयकृत बिष्ट ने चेक वितरित किए। इस मौके पर बीडीओ जयकृत बिष्ट ने बताया कि दुगड्डा ब्लाक में आठ गरीब परिवार की महिलाओं को उनकी आजीविका में वृद्धि करने हेतु 35 हजार रुपये बिना ब्याज के दिए जा रहे हैं । इसके अन्तर्गत महिलाएं गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, सिलाई आदि गतिविधियां की जाएगी । इस अवसर पर एडीओ पंचायत ज्योतिष चंदोला, पंकज नेगी, मिनाक्षी नौटियाल सहित कई लोग मौजूद रहे ।

More Stories
बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री