पौड़ी : देवप्रयाग ब्लॉक के राजस्व क्षेत्र हिसरियाखाल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय त्यूड़ी में तैनात शिक्षिका की अचानक तबीयत खराब हो गई। गंभीर हालत में उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मूल रूप से रुड़की के राजेंद्र नगर निवासी रेनू (49) प्राथमिक विद्यालय त्यूड़ी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। वह परिवार समेत देवप्रयाग तहसील क्षेत्र रह रही थी। सोमवार को वह स्कूल पहुंचीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिस पर परिजन उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर लेकर पहुंचे। कोतवाली निरीक्षक श्रीनगर सतवीर बिष्ट ने बताया कि अस्पताल से शिक्षिका की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र