देहरादून : सी-8/2, न्यू टाईप-3, ओएफडी स्टेट, रायपुर, जिला, देहरादून निवासी जगदीश सिंह ने अपने शिकायती पत्र में उनकी पुत्री शिवानी मूयाल को नौकरी दिलाने हेतु अवनीत भट्ट नामक व्यक्ति के द्वारा फर्जी पहचान दिखाकर जिलाधिकारी देहरादून के फर्जी हस्ताक्षर वाला फर्जी नियुक्ति पत्र देकर जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया है। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके क्रम में सम्बन्धित व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु कार्यवाही की गई।

More Stories
निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए