चमोली : अपर जिलाधिकारी चमोली डॉ. अभिषेक त्रिपाठी के मुख्य विकास अधिकारी टिहरी के पद पर पदोन्नत एवं स्थानांतरित होने पर शुक्रवार को उनको विदाई दी गई। जिला सभागार में आयोजित विदाई समारोह में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि शासकीय कार्यो में स्थानांतरण एक नैतिक प्रक्रिया है। अधिकारियों को जिस स्थान पर तैनाती मिले उसे पूरी लगन के साथ कार्य करना चाहिए। जनपद चमोली में एडीएम के कार्यकाल की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम आरके पांडेय, सीटीओ मामूर जहां, एपीडी केके पंत सहित कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।










More Stories
निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए