हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की । बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी द्वारा बताया गया कि जनपद हरिद्वार में वर्तमान में 25765 कृषक ई केवाईसी से वंचित रह गए हैं। वंचित किसानों की ई केवाईसी पूर्ण करने के लिए दिनांक 12 से 21 फरवरी के मध्य प्रत्येक ग्राम में पीएम किसान सैचुरेशन अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत ई केवाईसी से वंचित कृषक निकटवर्ती जन सेवा केंद्र में जाकर अपना बायोमेट्रिक ई केवाईसी कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने इस अभियान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत महिला स्वयं सहायताओं का भी सहयोग लेने की निर्देश दिए । बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया की यदि महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किसी व्यक्ति का जन सेवा केंद्र के माध्यम से ई केवाईसी करवाया जाता है तो उस महिला को ₹10 की दर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों तथा मुख्य कृषि अधिकारी को इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि जनपद की समस्त पात्र कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाया जा सके। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे l


More Stories
काशीपुर चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण, 112 प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितता मिलने पर दो का कटा चालान