देहरादून : सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में नमामि गंगे परियोजना के सहयोग से अखंड रिले मैराथन दौड़ 2024 का आयोजन किया गया। यह मैराथन दौड़ सचिवालय देहरादून से प्रारंभ होकर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश तक आयोजित की गई। इस रिले दौड़ में सचिवालय परिवार की 70 से अधिक महिला एवम पुरुष अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रिले रेस को संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन एसएस रावत एवं नमामि गंगे कि अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाई गई । क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी द्वारा बताया गया कि मैराथन दौड़ का उद्देश्य आम जनमानस को गंगा सफाई, स्वच्छता पर्यावरण रक्षा, एवं खुद को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखने के लिए किया गया। इस अखंड रिले दौड़ में क्लब के महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष रीता कौल, कोषाध्यक्ष दिनेश घींगा, तुलसी प्रसाद पचोली, सुभाष लोहनी, रीना शाही, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत,सहित सचिवालय परिवार की 70 लोगों ने प्रतिभागा किया।






More Stories
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व PCS वैभव गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण
प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल अवार्ड से सम्मानित
डीएम सविन बंसल के निर्देशन में काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त