नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनते ही लोगों को 10 किलो राशन मुफ्त दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के गरीब परिवारों के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। हमारी सरकार आपको 5 नहीं 10 किलो राशन हर महीने मुफ्त देगी। राहुल का कहना है कि यूपीए सरकार के दौरान हमने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’ के ज़रिए भोजन के अधिकार को कानूनी दर्जा दिया था। 10 किलो अनाज इसी कड़ी में अगला कदम होगा। 10 किलो राशन और 8500 रुपये महीने से शिक्षा और स्वरोज़गार को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस की मानें तो इससे करोड़ों परिवार गरीबी से बाहर निकल कर देश की अर्थव्यवस्था को गति देंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 20-25 अरबपति बनाए और ‘अडानियों’ की सरकार चलाई। हम करोड़ों लखपति बनाएंगे और ‘हिंदुस्तानियों’ की सरकार चलाएंगे।
More Stories
क्या हम आज से प्लास्टिक या पॉलीथीन का उपयोग न करने की कसम खा सकतें हैं ? ………
हरिद्वार पहुंचे IG अपराध एवं कानून व्यवस्था निलेश आनंद भरणे, कांवड़ मेला 2025 की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
डीएम सविन बंसल ने खोली भूमि फर्जीवाड़े की परतें, टिहरी विस्थापितों की ज़मीन पर “बड़े खेल” का खुलासा, अधीक्षण अभियंता का वाहन ज़ब्त