- भराड़ीसैंण में आम जनता से भेंट कर सुनी जन समस्यायें, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।
- मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराड़ीसैंण किया रात्रि विश्राम।
- क्षेत्रवासियों को दिया गैरसैण के समग्र विकास का आश्वासन।
- भराड़ीसैंण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन।
गैरसैण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने भराडीसैण में आम जनता से भेंट कर जन समस्यायें सुनी तथा अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराडीसैण में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को गैरसैण के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए कहा कि भराडीसैण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा ग्रीषमकालीन राजधानी के अनुरूप गैरसैण क्षेत्र के अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा। रात्रि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जन प्रतिनिधियों से भी भेंट की तथा राज्य के विकास से जुडे विषयों पर उनसे चर्चा की।
More Stories
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की भिक्षावृति उन्मूलन टीम ने ऋषिकेश से 08 बच्चों को किया रेस्क्यू
देहरादून में फ्रंटफुट पर जिला प्रशासन, घनी आबादी में लगे अवैध मोबाइल टावर सील, नियम विरुद्ध कार्यों पर कसे जा रहे शिकंजे
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई : फर्जी लोन ऐप घोटाले का मास्टरमाइंड अभिषेक अग्रवाल दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, 750 करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा, चीनी कनेक्शन से हड़कंप