देहरादून: मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बादल फिर जमकर बरसेंगे। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि चमोली, पौड़ी व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा अन्य पांच जिलों देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ एक से दो दौर तेज बारिश हो सकती है। वहीं, 13 सितंबर को एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने का अनुमान है। ऐसे में एक बार फिर से पहाड़ी जिलों में भाबरी बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो सकता है। ऐसे में पहाड़ी जिलों में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकसता है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा एक बार फिर बढ़ सकता है। मौसम विभाग लगातार मौसम की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

More Stories
शीतकालीन यात्रा : आस्था के पथ पर नया अध्याय, पहाड़ पर शीतकाल में वीरानी नहीं, बल्कि यात्रियों के उत्साह के हो रहे दर्शन
विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम, दूरदर्शी व जनकल्याणकारी बजट – माला राज्य लक्ष्मी शाह
नई टिहरी में भूखंडों के म्यूटेशन कार्यों की समय-सीमा 15 दिन बढ़ी, डीएम नितिका खण्डेलवाल ने नगरवासियों से समय रहते नामांतरण कराने की अपील की