जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिशों में जुटे रहते हैं। वहीँ, भारतीय सेना आतंकियों की इन प्रयासों को नकाम करने के लिए हर वक्त पैनी नजर बनाये रहते हैं। ऐसी ही घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम किया है। सेना को खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर पुलिस से संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में इनपुट मिले। इसके बाद सेना ने आठ सितंबर की मध्यरात्रि को लाम और नौशेरा के सामान्य क्षेत्र में एक घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। इस दौरान सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। साथ ही बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है। व्हाइट नाइट कोर के मुताबिक, ऑपरेशन अभी जारी है।

More Stories
धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल