लैंसडाउन । भक्त दर्शन राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल के भूगोल विभाग द्वारा हिमालय दिवस मनाया गया । भूगोल परिषद के अन्तर्गत आयोजित किए गए कार्यक्रम में पोस्टर हिमालय की सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, निबन्ध हिमालय संरक्षण: चुनौतियाँ और अवसर भाषण हिमालय की जैव विविधता, खतरे और संरक्षण के प्रयास प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शिवानी ने हिमालय की जैव विविधता पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के विषय में बताया । यशोदा द्वारा हिमालय की जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला गया । डॉ अजय रावत ने हिमालय पर ग्लोमिंग वार्मिंग के प्रभाव पर व्याख्यान दिया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ अर्चना नौटियाल ने उत्तराखण्ड में हिमालय के सामाजिक-सांस्कृतिक तथा आर्थिक महत्व पर जानकारी दी । इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जियोग्राफीकल सोसाईटी ऑफ सेंट्रल हिमालय द्वारा हिमालय दिवस पर आयोजित वेबिनार में प्रतिभाग किया गया । हिमालय संरक्षण की शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

More Stories
केंद्रीय बजट 2026-27 : नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू सरलीकरण, आसान बनाने और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर
सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी
दीपक तोमर की धमाकेदार बल्लेबाजी से पावर पैंथर्स बनी ट्रियो कप 2026 की चैंपियन