हरिद्वार : हरिद्वार जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमे एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई जबकि दूसरा बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया हैं । कोतवाली मंगलौर के नहर पटरी नजदीक “नसीरपुर कलां-पुरकाजी मार्ग” पर मुठभेड़ हुई है जिसमें एक बदमाश के लगी गोली दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया हैं । बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी हैं । घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल रूडकी में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही SSP प्रमेंद्र डोभाल भी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी में बदमाश के “कुछ दिन पूर्व कोतवाली मंगलौर के लिबब्हरेडी लूट मामले में लिप्त होने की सूचना हैं । मुठभेड़ में मेहराज पुत्र कमरुद्दीन निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ उम्र 50 वर्ष घायल हो गया।



More Stories
देवभूमि माटी गौरव सम्मान समारोह में चमकी उत्तराखंड की प्रतिभाओं की अनूठी आभा
उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री धामी ने निभाया ‘प्रदेश के बेटे’ का फर्ज, वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का दिलाया भरोसा