कोटद्वार। नगरनिगम कोटद्वार में जिला कांग्रेस कमेटी ने लाल बत्ती चौक पर सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण पर रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में शनिवार को तहसीलदार साक्षी उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रवेश रावत, बलबीर सिंह रावत, रमेश खंतवाल, इंटर कालेज पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल और गबर सिंह रावत आदि शामिल रहे।

More Stories
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए, रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में चार्जशीट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएगी कांग्रेस: करण माहरा
जिला सहकारी बैंक चुनाव में गढ़वाल मण्डल में भाजपा का क्लीन स्विप