देहरादून : दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस दोपहर में इस गिरफ्तारी को लेकर पीसी करेगी और मामले का खुलासा करेगी। दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को पकड़ने के लिए पुलिस यूपी, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में डेरा डाले हुए थी।
पुलिस को शक है कि दुग्ध संघ में दूध देने वाले बाहरी ठेकेदार बोरा की मदद की है। कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया था। इस कारण पुलिस राज्यों में पहुंची थी। वहीं खबर है कि मुकेश बोरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आज मामले का खुलासा करेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
बारिश से मार्ग बंद, स्वास्थ्य टीम ने 10 किलोमीटर पैदल पहुंचकर कराया सुरक्षित प्रसव
187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम बोले जनसेवा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी