देहरादून। उत्तराखंड पुलिस और गृह मंत्रालय की टीम ने दक्षिण एशिया में सिम कार्ड भेजने वाले सिम कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए एक मास्टर माइंड साइबर अपराधी को गिरफ़्तार किया। उत्तराखंड एस0टी0एफ0 ने अंतर्राष्ट्रीय साईबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड देने वाले एक मास्टर माइंड साईबर अपराधी को हरिद्वार के थाना मंगलौर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ़्तार किए गए अभियुक्त ने अभी तक 20 हज़ार से ज़्यादा सिम कार्ड को एक्टिवेट करके फर्जी तरीकों से दक्षिण एशिया के थाइलैंड, कंबोडिया, म्यांमार आदि देशों के साथ ही भारत के भी कई राज्यों में साईबर ठगों को उपलब्ध कराए गए।
अभियुक्त ने बताया कि वो मंगलौर क्षेत्र में घर घर जाकर महिलाओं को फर्जी सरकारी स्कीम और कंपनी की ओर गिफ्ट देने के नाम पर उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के साथ ही बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठे का निशान लेकर हजारों सिम कार्ड को एक्टिवेट करके इनको चाइनीज व कंबोडिया से संचालित व्हाट्सएप ओटीपी ग्रुप के जरिए साईबर ठगों को 3 से 50 रुपए प्रति ओटीपी के हिसाब से बेचे गए।
विदेशों में बैठे अन्य अभियुक्तों के द्वारा व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ट्रेडिंग/इन्वेस्टमेंट के नाम पर व अन्य लालच देकर पूरे भारत में साईबर ठगी की जा रही थी। अभियुक्तों से 1816 सिम कार्ड्स, 2 चैक बुक, 5 मोबाइल फोन व 2 बायोमेट्रिक डिवाइस बरामद की गई।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान