कोटद्वार । नवयुग पब्लिक स्कूल मोटाढाक कोटद्वार में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी की सत्य और अहिंसा की भूमिका को याद करते हुए भाषण, कविता, निबंधलेखन, सामान्य ज्ञान और गांधी जी के आदर्शों पर चलने हेतु शपथ समारोह का भी आयोजन किया गया। विद्यालय में सर्वप्रथम प्रधानाचार्या नीलम नेगी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता अभियान, पौधा रोपण व नारे लगाए गए। प्रधानाचार्या नीलम नेगी व विद्यालय संस्थापक हुकुम सिंह नेगी ने छात्रों को गाँधी जी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान व सत्य और अहिंसा से देश की आजादी में भूमिका के बारे में कई रोचक जानकारियां दी। साथ ही बताया कि 2 अक्टूबर को भारत के साथ साथ दुनियाभर में विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी छात्र छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के बारे में जानकारी ग्रहण कर गाँधी जी के आदर्शो सत्य व अहिंसा पर चलने की शपथ ली।

More Stories
डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई