पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी चार चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुरूवार से तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आमरण अनशन पर बैठे मोहित नेगी और शाहिल कुमार का कहना है कि उनकी मांग है कि पीजी स्तर पर इतिहास और अर्थशास्त्र, स्नातक स्तर पर अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान विषय शुरू किये जाएं, प्राध्यापकों नियुक्ति, महाविद्यालय में सीसी मार्ग और एनसीसी शुरू की जाए। छात्र संघ अध्यक्ष सचिन, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि अंकित चौधरी ने कहा शासन प्रशासन और शिक्षा मंत्री को महाविद्यालय की चार सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। जब तक छात्रों की मांग पूरी नही होती तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रवेश भंडारी, आकाश सिंह, लक्ष्मी, सालु रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज