थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के लोल्टी गांव के जंगल में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। युवक का शव घर से कुछ दूर चट्टान पर एक पेड़ की जड़ पर अटका हुआ मिला। सूचना पर थाना थराली पुलिस मय फ़ोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उप जिलाचिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।
युवक का शव लोल्टी से कुछ दूर लोल्टी-मालब्जवाड सडक पर जंगल में चीड़ के पेड़ के सहारे एक चट्टान पर अटका हुआ मिला मिला। शव की पहचान 55 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र ग्राम लोल्टी के रूप में हुई है । रणजीत वर्तमान में शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। चार दिन से लापता था। थाना प्रभारी थराली संपूर्णा नंद जुयाल ने बताया कि मंगलवार सुबह महिलाएं जब घास काटने जंगल गई तो उन्हें एक शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना उन्होंने थराली थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पहाड़ी से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया। जहां शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया पोस्टमार्टम रिर्पोट में मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

More Stories
IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ