उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): मोरी ब्लॉक के धारा गांव के जंगल में वज्रपात होने से 43 भेड़-बकरियों की मृत्यू हुई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम के द्वारा के द्वारा मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित भेड़पालकों रू. एक लाख बहत्तर हजार की राहत राशि वितरित की है।
तहसील मोरी के अंतर्गत धारा गांव के निकटवर्ती बायलुड़ी तोक के जंगल में गत सायं करीब 6 बजे अचानक वज्रपात होने के कारण धारा, जखोल व फिताड़ी गांव के भेड़पालकों की भेड़-बकरियों की मृत्यू होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर आज राजस्व एवं पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहॅुचकर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दी है। तहसीलदार मोरी जबर सिंह असवाल ने बताया कि इस घटना में धारा गांव के पांच, जखोल के पॉंच और फिताड़ी गांव के दो भेड़पालकों की कुल 24 बकरी, 16 भेड़ एवं 03 मेमनों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुसार प्रति मृत पशु चार हजार रूपए की दर से कुल एक लाख बहत्तर हजार रूपये की सहायता राशि प्रभावित लोगों को वितरित कर दी गई है।




More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी