पौड़ी : डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की भले ही डेंगू के मामलों में डाउनफॉल आ रहा हो लेकिन फागिंग, लार्विसाइड का छिड़काव कर सोर्स रिडक्शन के कार्य निरंतर जारी रखें। जनपद क्षेत्र अंतर्गत अब तक डेंगू के कुल 163 मामले सामने आए हैं जिसमें से मुख्यतया कोटद्वार 118, श्रीनगर 15 व यमकेश्वर के 19 मामले शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में डेंगू के केवल पांच मामले सक्रिय है जो की कोटद्वार क्षेत्र से संबंधित है।

More Stories
IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ