नई दिल्ली : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को श्री राम मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की। इस दौरान कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया और केंद्रीय मंत्री ने इसे सहर्ष स्वीकार किया।

More Stories
सीएम धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नव निर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण
भाजपा – कांग्रेस ने बनाया उत्तराखण्ड को अपराधियों की शरणस्थली – एडवोकेट जोशी
22 अप्रैल को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट