श्री बदरीनाथ धाम : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण आज देर शाम बदरीनाथ धाम पहुँची तथा भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। बदरीनाथ पहुंचने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष भगवान बदरीविशाल जी के दर्शन के बाद भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल हुई तथा प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की । कल सोमवार को भी विधान सभा अध्यक्ष प्रात: कालीन आरती में भी शामिल होंगी। आज इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित,थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने मिलकर न्यूज पोर्टल-वेबसाइटों के लिए सम्मानजनक विज्ञापन राशि की मांग; पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित – बंशीधर तिवारी

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम