देहरादून : केेदारनाथ विधानसभा उपचुनाव जोर पकड़ता जा रहा है। हालांकि, अब तक ना तो भाजपा ने और ना ही कांग्रेस ने प्रत्याशी के नामों की घोषणा की है, लेकिन इस बीच भाजपा ने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जरूर जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान जानकारी दी है कि बीजेपी ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान को और अधिक गति देते हुए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ केदारनाथ क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है।


More Stories
जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट