देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए ज़मीन को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को एक सप्ताह के भीतर दूर करने हेतु मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन और खेल विभाग के अधिकारियों को सभी जटिलताओं को सुलझाने के लिए निर्देशित किया है। दोनों ही संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द और सुचारू रूप से हो जाए इसके लिए आदेश दिए गए हैं। साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए धनराशि भी जल्द से जल्द उपलब्ध हो जाए इसके लिए मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है
कैबिनेट मंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए मुख्य सचिव व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए वन विभाग के प्रमुख सचिव ने ज़िलाधिकारी अल्मोड़ा, DFO अल्मोड़ा और PWD के अधिकारी सप्ताह भर के भीतर सड़क मार्ग की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा है।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश