गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर थाना पुलिस की ओर से शुक्रवार की रात्रि को मुखबीर की सूचना पर 130 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। तथा इस कार्य के लिए प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
वर्चुअल थाना पुलिस गोपेश्वर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार की ओर से भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित अवैध वन संपदा की तस्करी पर रोकथाम और अवैध तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की धर पकड़ हेतु कड़ी कार्रवाई किये जाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। आदेश के अनुपालन में थाना नन्दानगर क्षेत्र में वन्य उपज की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की धर पकड़ के लिए गठित टीम की ओर से शुक्रवार की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान सुतोल रोड सगोला के पास वाहन संख्या एचआर 30 वाई-6579 को रोका गया। जिसके वाहन चालक निवासी चांदहट हरियाणा राजेश पुत्र किशन लाल की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 130 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी (यारसा गम्बू) बरामद हुई, जिसका अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग डेढ लाख रूपये के आसपास है। बरामदगी के आधार पर मौके पर आवश्यक कार्रवाई के पश्चात आरोपित को थाना नन्दानगर लाया गया। जहां विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर शनिवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह बुटोला, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, शिवसिंह शामिल थे।

More Stories
रिस्पना तट से सुरक्षित जीवन की ओर, 114 परिवारों को सुरक्षित आवास में स्थानांतरित करने की पहल; सुरक्षा, संवेदना और सतत विकास का संगम
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
कुंभ मेला-2027 को लेकर मेला प्रशासन ने की अखाड़ों के साथ बैठक, अखाड़ों व साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, अमृत स्नान पर्वों पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां