रिखणीखाल : पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को आगामी त्योहार धनतेरस,दीपावली और भैया दूज को लेकर अपने-अपने थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए थाना क्षेत्र में पीस कमेटी तथा सीएलजी मेंबरों की बैठक आहुत करने के निर्देश दिए गए हैं. जिसके तहत आज थाना रिखणीखाल पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के द्वारा सीएलजी मेंबर, गणमान्य व्यक्तियों और पीस कमेटी के साथ स्थानीय व्यापारियों की बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सदृढ़ करने को लेकर बातचीत की गई.
इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने सभी को धनतेरस ओर दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों को हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई . बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष रिखणीखाल विक्रम सिंह रावत, दरबान सिंह रावत, अनिलमनमोहन सिंह बिष्ट, रेवत नेगी आदि अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे.

More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी