देहरादून : केदारनाथ विस सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने मनोज रावत को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मनोज रावत को टिकट देने की वकालत की थी। जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पैनल में भेजे गए नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद मनोज रावत का नाम फाइनल किया गया।

रुद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ विस सीट पर उपचुनाव के लिए पांंचवें दिन पांच प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया, लेकिन अभी किसी का नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो पाया है। अब तक 11 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए। गत मंगलवार से केदारनाथ उप चुनाव के लिए निशुल्क नामांकन पत्र वितरण शुरू हो गया था। पांचवें दिन पांच प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।

More Stories
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार